Homeउत्तर प्रदेशMeerutगुरु हमेशा मनुष्य के मार्गदर्शक रहे हैं: स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी

गुरु हमेशा मनुष्य के मार्गदर्शक रहे हैं: स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी

-

  • महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज ने कहा- गुरु हमेशा मनुष्य के मार्गदर्शक रहे हैं।

  • मनुष्य के जीवन में गुरु का होता है विशेष महत्व: स्वामी ज्ञानानंद जी

  • – मेरठ जागृति विहार में गुरु पूजा कार्यक्रम में पहुंचे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद महाराज

शारदा न्यूज़, संवाददाता. मेरठ |

मेरठ। श्री कृष्ण कृपा सत्संग मंडल व जीओ गीता परिवार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुपूजा का कार्यक्रम मेरठ में गढ़ रोड़ जागृति विहार स्थित आदर्श बैंकेट हाल में आज मंगलवार को आयोजित किया गया। व्यास रूप में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज विराजमान रहे।

स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने कहा कि यह सत्संग का दिन है। सत्संग करने से जीवन में सत्यता आती है। भारतीय संस्कृति में मनुष्य के जीवन में गुरु का विशेष महत्व रहा है। गुरु हमेशा मनुष्य के मार्गदर्शक रहे हैं। वह अज्ञान को दूर करके ज्ञान का प्रकाश देकर उसे मोक्ष के द्वार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उद्बोधन के बाद गुरुपूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। शिष्यों व अन्य लोगों ने महाराज जी का पूजन किया।

कार्यक्रम में कृष्ण मोहन, आनंद स्वरूप शर्मा, सुशील गांधी, पंकज गोयल, राजीव खुराना, विनय माहेश्वरी, सौरभ गुप्ता, सुरेंद्र कक्कड़, विनोद कौशिक, सुरेंद्र आहूजा व योगेश धीर तथा अन्य मौजूद रहें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts