HomeEducation NewsMeerut: आरजी कॉलेज में हुआ सूर्य नमस्कार का आयोजन

Meerut: आरजी कॉलेज में हुआ सूर्य नमस्कार का आयोजन

-

  • शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देख कर सूर्य नमस्कार एवं योग प्रोटोकॉल के तहत आसनों का अभ्यास किया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवसर पर महाविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के द्वारा संयुक्त रूप से वृहद्ध योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों ने भाग लिया । सुबह 6:30 से 7:00 बजे तक सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा एवं 7:00 बजे से 7:45 तक सूर्य नमस्कार एवं योग प्रोटोकॉल के तहत आसनों का अभ्यास किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी इकाइयों ने जिसमें एनसीसी, एनएसएस, योग विभाग ,शारीरिक शिक्षा विभाग, रेंजर्स सभी ने योगाचार्य दीपा त्यागी के निर्देशन में विभिन्न योग मुद्राओं सूक्ष्म आसान हास्य योग एवं सूर्य नमस्कार की सभी चरणों का मंत्रो के साथ अभ्यास किया।

प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के द्वारा सभी इकाइयों के प्रभारियो को सम्मानित किया गया एवं योगाचार्य दीपा त्यागी एवं उनकी छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए । उसके बाद एनएसएस के द्वारा महाविद्यालय के योगा पार्क में वृक्षारोपण कार्य किया गया। उसके बाद सभी इकाइयों ने मिलकर कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर भावना मित्तल के साथ प्राचार्य को स्मृति चिन्ह एवं उपहार स्वरूप योगा मैट प्रेषित किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सोनिका चौधरी ,डॉ हेमंत शुक्ला ,डॉ सीमा गुप्ता ,ङा शुभम त्यागी ङा मीनाक्षी जैन डॉ मंजू सिंह, डॉ नीलेप, डॉ रजनी श्रीवास्तव ,ङा सुनीता सिंह, डॉ अंजुला राजवंशी, डॉ पूनम लखनपाल आदि रहें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts