Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ पहुंची सुनील पाल की पत्नी सरिता

मेरठ पहुंची सुनील पाल की पत्नी सरिता

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कॉमेडियन सुनील पाल की पत्नी सरिता सुनील पाल तीन वकीलों के साथ बुधवार को मेरठ के लालकुर्ती थाने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि, मुंबई से कल शाम उनके पति के किडनैप का कैस ट्रांसफर होकर मेरठ में आ गया है। मेरठ पुलिस उनका बहुत सहयोग कर रही है। केस में कितनी प्रगति हुई है इस बारे में जानकारी लेने के लिए वह अपने एडवोकेट के साथ मेरठ आई हैं।

 

 

उन्होंने आॅडियो वायरल होने के मामले में कहा- आॅडियो पूरा नहीं है उसे बीच में कट करके डाला गया है। पहले सुनील पाल को डराया गया, फिर उसके बाद में यह आॅडियो रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल मेरे पति घर पर हैं।

उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मैं यहां पर आई हूं। वहीं, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी अजीम और सैनुद्दीन ने बताया कि अपहरण के बाद मुश्ताक और सुनील पाल को लवी पाल ने अपनी स्कार्पियो में बैठाया और बिजनौर लेकर आया था। जबकि, वहीं, अब मेरठ पुलिस लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल और उनके साथियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं।

 

यह खबर भी पढ़िए-

मुंबई पुलिस ने मेरठ ट्रांसफर किया सुनील पाल का केस

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts