Homeउत्तर प्रदेशMeerutव्यापार मंडल चुनाव में सुनील दुआ पैनल जीता

व्यापार मंडल चुनाव में सुनील दुआ पैनल जीता

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर व्यापार मंडल के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सुनील दुआ पैनल ने बाजी मार ली। उन्होंने अमित बंसल पैनल को करारी शिस्कत दी। सुनील दुआ लगातार छठवीं बार चुनाव जीते।

पहले पांच बार अध्यक्ष पद पर और छठवां चुनाव महामंत्री पद पर जीता। दूसरी ओर, अमित बंसल ने उनके पैनल को चुनाव हरवाने का आरोप चुनाव अधिकारी पर लगाया है। सदर व्यापार मंडल चुनाव की कमान प्रशासन-पुलिस ने संभाली हुई थी। विवादों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम दीपक मीणा के निर्देश और जिला समाज कल्याण अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह की देखरेख में मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स के बीच सदर व्यापार मंडल का चुनाव हुआ। सुनील दुआ और अमित बंसल पैनल आमने-सामने थे। प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में पूर्व अध्यक्ष सुनील दुआ पैनल ने प्रतिद्वंदी पैनल अमित बंसल को शिस्कत दी। चुनाव में अध्यक्ष पद पर विशाल आनंद, महामंत्री पद पर सुनील दुआ, कोषाध्यक्ष पद पर अमित सिंघल, प्रबंधक कमर अली, मीडिया प्रभारी सुदीप आनंद, उपाध्यक्ष पद पर सचिन चौपड़ा और गुरनाम सिंह ने जीत दर्ज की। उपमंत्री पद पर निशेष अरोड़ा और संगठन मंत्री पद पर ऋषभ जैन ने जीत दर्ज की।

 

इसी के साथ कार्यकारिणी के सभी 16 सदस्य पदों पर भी सुनील दुआ पैनल के सदस्यों ने जीत दर्ज की। दूसरी ओर, सदर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री अमित बंसल पैनल ने आरोप लगाया कि प्रशासन के दवाब में चुनाव अधिकारी सुनील सिंह ने उनके पैनल को हरवाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts