spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDharm Jyotishग्रहों के राजा सूर्य जाएंगे अपनी नीच राशि तुला में, जानिए देश...

ग्रहों के राजा सूर्य जाएंगे अपनी नीच राशि तुला में, जानिए देश दुनिया पर प्रभाव

-

  • ग्रहों के राजा सूर्य जाएंगे अपनी नीच राशि तुला में,
  • जानिए देश दुनिया पर प्रभाव।

राहुल अग्रवाल -ज्योतिष एवम वास्तुविद
राहुल अग्रवाल (ज्योतिष एवम वास्तुविद)

17 अक्टूबर की रात्रि में ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं सूर्य का अपनी नीच राशि तुला में तिरग्रही क्रूर योग बनेगा। क्योंकि यहां पर पहले से ही मंगल और केतु विराजमान है तथा साथ ही तुला राशि के सामने मेष राशि में स्थित राहु की सप्तम दृष्टि भी इन तीनों क्रूर ग्रहों पर रहेगी।

सूर्य देव के इस गोचर के समय बड़े ग्रह जैसे बृहस्पति मंगल राहु और केतु से केंद्र में होना तथा शनि से त्रिकोण में आ जाना भी यह गोचर देश दुनिया के लिए कुछ अशुभ फल प्रदान कर सकता है। ग्रहों की यह स्थिति 16 नवंबर 2023 तक रहेगी।

सितारों की यह चाल पूरे विश्व में बड़ी घटनाओं का गवाह बन सकती है शासन सत्ता के कारक सूर्य देव का अपनी नीच राशि तुला में क्रूर ग्रहों के साथ योग बना राजनीतिक जगत में भी बड़े उतार-चढ़ाव होने का कारण बन सकती है। ग्रहों की यह स्थिति प्राकृतिक आपदा तथा यह वाहन दुर्घटना आदि का संकेत भी दे रही है इस समय देश दुनिया के जो बड़े राजनेता हैं उनका स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें रह सकती हैं तथा मानसिक रूप से भी वह लोग असहज महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि में बन रहा ग्रहण का यह योग शेयर बाजार में भी उथल-पुथल का कारण बन सकता है पीली धातु में इस समय तेजी भी संभव है।

सितारों की यह चाल बॉलीवुड से जुड़े सितारों के लिए भी निराशाजनक रह सकती है।

इस समय के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए यह उपाय करें
यथाशक्ति गुरु मंत्र का जाप करें।

प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं या निर्धन व्यक्ति को दान करें
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

क्या ना करें

किसी से भी वाद विवाद ना करें

मंगल व रविवार को नमक ज्यादा ना खाएं अगर संभव हो तो

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts