spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutछात्रों ने मेरठ नगर निगम प्रशासन से लगाई गुहार... कूड़े का पहाड़...

छात्रों ने मेरठ नगर निगम प्रशासन से लगाई गुहार… कूड़े का पहाड़ नहीं हटा सकते तो स्कूल हटा दो

-

  • कूड़े का पहाड़ नहीं हटा सकते तो स्कूल हटा दो।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में बने कूड़े के पहाड़ को लेकर वहां स्थित कालेज के छात्रों ने नगर निगम प्रशासन से कहा है कि इसे नहीं हटा सकते तो उनके स्कूल को ही वहां से हटा दो। स्कूल के 785 छात्रों ने हाथ जोड़कर सुबह प्रार्थना की। वहीं प्रधानाचार्य ने छात्रों की मांग से सभी जनप्रतिनिधियों, प्रमुख सचिव नगर विकास, नगर आयुक्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा है। वहीं अपर नगर आयुक्त और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के आश्वासन पर मंगलवार को धरना समाप्त हो गया। विधायक अतुल प्रधान ने भी मौके पर पहुंच कर विधानसभा में मामला उठाने की बात कही।

लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ का मामला महीनों से विवादों में है। एनजीटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई के बावजूद यह समाप्त नहीं हो रहा। पं. बख्शी दास स्मारक इंटर कालेज जाहिदपुर के बच्चों ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। छात्रों ने शहर के जिम्मेदारों से मांग की कि कूड़े – का पहाड़ नहीं हट सकता, तो स्कूल को ही हटा दिया जाए। बच्चों और प्रधानाचार्य ने इसे पलायन का नाम दिया, है। कहा है कि प्रदूषित वातावरण से अच्छा है कि वे अपने स्कूल के साथ पलायन कर जाएं। सुरक्षित जगह पर स्थल परिवर्तन तो किया जा सकता है।

विधायक अतुल प्रधान धरनास्थल पर पहुंचे

धरनास्थल पर मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कूड़े का पहाड़ शहर की हवा को प्रदूषित कर रहा है, इसे जल्द से जल्द से हटाया जाना चाहिए। कहा कि इस मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे। कूड़े के पहाड़ हटाने को लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिलकर बात करेंगे।

डेढ़ साल में समाप्त हो जाएगा कूड़े का पहाड़

धरना स्थल पर अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह पहुंचे। धरना दे रहे ग्रामीणों के मांग पत्र पर लिखित रूप में आश्वासन दिया कि 18 महीने में डंपिंग ग्राउंड हटा देंगे। अधिकारियों की गौरव गुर्जर काजीपुर के वार्ता के दौरान मोहसिन, एसके शाहरूख, सागर रस्तोगी, पूर्व पार्षद इदरीश, सूरज, रिंकू आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts