बोली – मार-पीटकर बनाई गंदी वीडियो, अब वायरल करने की दे रहा धमकी।
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने में एक छात्रा ने कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि कोचिंग संचालक अमित कुमार के यहां वो पढ़ने जाती थी। इस दौरान वह उससे पहले छेड़छाड़ और फिर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान मार-पीटकर मेरी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। मैंने वहां पढ़ाई छोड़ी तो अब वह मेरी गंदी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और रस्ते में रोककर मारपीट कर रहा है।


