Homeउत्तर प्रदेशMeerutसाहब छुट्टे और आवारा पशु बन रहे परेशानियों का सबब

साहब छुट्टे और आवारा पशु बन रहे परेशानियों का सबब

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आवारा और छुट्ट पशुओं से होने वाली परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक शिकायत पत्र सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

भाजपा नेता अंकित चौधरी ने बताया कि शहर भर में आवारा और छुट्टा पशु न केवल किसानों की खेती को बर्बाद कर रहे है। बल्कि, लोगों को भी चोटिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से देखा जा सकता है कि, किस तरीके से छुट्टा और आवारा पशुओं से लोग परेशान है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। लेकिन बड़े दुख की बात है कि अभी तक अधिकारी नींद से नहीं जागे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

 

यह खबर व्ही पढ़िए-

https://shardaexpress.com/near-the-house-of-the-minister-of-state-the-bull-attacked-an-old-man-threw-him-on-his-horns-and-knocked-him-down-the-old-mans-intestines-came-out/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts