HomeCRIME NEWSमेरठ: एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, कई घायल, जांच...

मेरठ: एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। फलावदा में बाइक से साइड लगने की मामूली घटना ने बड़ा रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए संघर्ष में दोनों तरफ से मकानों की छत से पथराव किया गया।

घटना रात की है। अनुज जाटव अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से रवि वाल्मीकि को टक्कर लग गई। इस पर रवि और उसके साथियों ने अनुज की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद अनुज अपने कई साथियों के साथ रवि के घर पहुंच गया।

दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ के लोग अपने-अपने मकानों की छत पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपियों ने पथराव जारी रखा।

थाना प्रभारी ने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ मवाना अभिषेक पटेल को सूचित किया। दोनों अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts