HomeCRIME NEWSMeerut News: डीजे को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल...

Meerut News: डीजे को लेकर विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, हमलावर फरार

-

– गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, हमलावर हुआ फरार।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। होलिका दहन की रात युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गोली युवक के पैर में लगी है। हालत गंभीर है और मेडिकल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पूरा मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर का है। यहां रहने वाला आहान उम्र 19 साल पुत्र योगेश डीजे पर डांस कर रहा था। तभी पड़ोसी रविंद्र पुत्र रोहताश शराब के नशे में धुत होकर वहां आया और आहान से बदतमीजी करने लगा। इसका आहान ने विरोध किया।

इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई और मामला बढ़कर मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान रविंद्र ने जेब से तमंचा निकालते हुए गोली चला दी। जिस पर गोली आहान के पैर में जाकर लगी। गोली लगते ही वहां पर भगदड़ मच गई। गोली लगने से आहान घायल होकर जमीन पर जा गिरा। इसी बीच गोली चलने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। कट्रोल रूम की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मामले की जानकारी करते हुए घायल को उपचार के लिए मेडिकल मे भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts