HomeTrendingशेयर बाजार की बढ़त पर शुरुआत, सेंसेक्स 360 अंक ऊपर, निफ्टी...

शेयर बाजार की बढ़त पर शुरुआत, सेंसेक्स 360 अंक ऊपर, निफ्टी भी चढ़ा

-


Stock Market : शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखी जा रही है और ओपनिंग के समय दोनों प्रमुख सूचकांक में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है।

भारतीय शेयर बाजार की आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेजी पर शुरुआत हुई है और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले हैं। सुबह 9.19 बजे बीएसई का सूचकांक 82,588 पर कारोबार कर रहा था। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में आज सुबह ओपनिंग के समय बैंक शेयरों में तेजी दिखी है।

BSE का सेंसेक्स 359.51 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 82,725.28 पर खुला है. वहीं ओपनिंग के समय एनएसई का निफ्टी 25,333.60 पर खुला है और इसमें 97.70 अंक या 0.39 फीसदी की तेजी देखी गई है।

सेंसेक्स के शेयरों अपडेट, सुबह 9.25 बजे BSE सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 4 शेयरों में हल्की गिरावट है। इन 30 शेयरों में टॉप गेनर एशियन पेंट्स है और आईटीसी, एचसीएल, बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। बजाज फाईनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

Nifty के 50 में से 36 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 8 शेयरों में गिरावट है। 6 शेयर ऐसे हैं जिनमें कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। Nifty के टॉप गेनर्स में आज बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ऊपर हैं. आज टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, हिंडाल्को में कमजोरी के साथ ट्रेड देखा जा रहा है।

 

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 465.86 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और इसके 3335 शेयरों में कारोबार हो रहा है जिसमें से 1999 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। 1184 शेयरों में गिरावट है और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है।

Nifty के सेक्टोरल इंडेक्स में आज सुबह ओपनिंग के 25 मिनट बाद बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, आईटी और प्राइवेट बैंक के सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts