HomeCRIME NEWSसंपत्ति विवाद में सौतेली मां-भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में सौतेली मां-भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

-

– पिता की मौत के बाद बेटे ने वारदात को दिया अंजाम।

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल गुप्ता अपने पिता प्रेमचंद गुप्ता की पहली पत्नी का बेटा है। प्रेमचंद गुप्ता ने करीब 35 वर्ष पहले उषा से दूसरी शादी की थी, जिससे आयुष नामक पुत्र और दो बेटियां थीं। पिता की मृत्यु करीब दो वर्ष पहले हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद राहुल अपनी सौतेली मां उषा गुप्ता और सौतेले भाई आयुष को संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था। इसी विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

बीती रात राहुल ने पहले अपने सौतेले भाई आयुष की हत्या की। इसके बाद उसने अपनी सौतेली मां उषा गुप्ता की भी हत्या कर दी। पुलिस ने आयुष का शव मौके से बरामद कर लिया है। आरोपी ने सौतेली मां के शव को नहर में बहा देने की बात कही है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसपी नक्सल मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है और सौतेली मां के शव की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts