HomeTrendingस्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

-

आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, फायर बिग्रेड ने पाया काबू


मुरादाबाद। संभल रोड पर स्थित एक मेटल और स्टील फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहाँ स्थित एक मेटल और स्टील निर्माण फैक्ट्री में अचानक भयानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण है कि आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार साफ देखा जा सकता है, जिससे पूरे स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर रवाना की गईं।

फायर बिग्रेड कर्मी लगातार आग को बुझाने और उसे आसपास फैलने से रोकने के काम में जुटे हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत कार्य में मदद के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मुस्तैद है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है, और शार्ट सर्किट या अन्य संभावित वजहों की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts