सरकारी योजनाएं धरातल पर नजर क्यों नहीं आ रही: मीनाक्षी भराला
- राज्य महिला आयोग की सदस्य मिनाक्षी भराला ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को आयोजित परिचय बैठक में अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। इस दौरान महिला अस्पताल के साथ ही चौ. मुख्त्यार सिंह महिला पॉलिटेक्निक का भी निरीक्षण किया।
अस्पताल में अव्यवस्था देख जताई नाराजगी
चौ. मुख्त्यार सिंह पॉलिटेक्निक में की छात्राओं से बात
बैठक के दौरान डा. मीनाक्षी भराला ने महिला थाना प्रभारी से कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में गंभीरता के साथ ही व्यवहार भी ठीक रखा जाए। इस पर महिला थाना प्रभारी ने कहा कि उनका व्यवहार सबसे बहुत अच्छा रहता है। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाएं जो आयोग सदस्या से मिलने आयी थी, उन्होंने महिला थाना प्रभारी के व्यवहार पर बैठक के बीच ही सवाल उठा दिए। जिस पर मीनाक्षी भराला ने व्यवहार सुधारने का निर्देश दिया।
RELATED ARTICLES