Homeउत्तर प्रदेशMeerutएसएसपी मेरठ ने पल्लवपुरम थाना प्रभारी को हटाया

एसएसपी मेरठ ने पल्लवपुरम थाना प्रभारी को हटाया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एसएसपी ने देर रात तीन इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। इसमें पल्लवपुरम थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ भी शामिल हैं। अखिलेश गौड़ को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है। वहीं क्राइम ब्रांच के कमलेश कुमार को देहली गेट थाना पर भेजा गया है। इसी तरह देहलीगेट थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा को पल्लवपुरम ​​​​​​थाने पर भेजा गया है।

बता दें कि पिछले दिनों पल्लवपुरम में दो पक्षों में कुत्ते को घर के सामने घुमाने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद भाजपा नेताओं ने बड़ी संख्या में जुटकर पल्लवपुरम थाने में विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी थाना प्रभारी ने पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
इसके बाद जाट महासभा के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की थी। थानाप्रभारी ने भाजपाइयों और पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं की थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts