HomeAccident Newsगाजियाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने पति-पत्नी और बेटे को...

गाजियाबाद में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने पति-पत्नी और बेटे को रौंदा, तीनों की मौत

-

– दस मीटर तक पहिए में फंसकर घिसटी बाइक, हेलमेट हुआ चकनाचूर

गाजियाबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी और उनके 10 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा 7 साल का बेटा घायल है। उसके पैर की हड्‌डी टूट गई है। ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी थी। फिर तीन को रौंद डाला। बाइक करीब 10 मीटर तक पहिए में फंसकर घिसटती चली गई। हेलमेट टूटकर दूर गिरा। पति-पत्नी और दोनों बच्चे एक ही बाइक पर थे। ट्रक में सिलेंडर लोड था।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर एक गड्‌ढा था। बचने के लिए बाइक सवार ने गाड़ी धीमी की और थोड़ा बाएं मोड़ा, इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक बाइक सवार लोगों के ऊपर से गुजर गया। ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

दिल्ली के बुराड़ी इलाके के रहने वाले ललित (37 साल) लोनी में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। साथ में उनकी पत्नी पिंकी (37 साल) और उनके दो बेटे आरव (10 साल) और नीरव (7 साल) भी थे। वह लोनी से वापस दिल्ली जा रहे थे। जब वह कोयल एनक्लेव के पास से गुजर रहे थे। गड्‌ढे से बचने के लिए बाइक को बाएं तरफ किया ही था कि पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। ट्रक का अगला पहिया बाइक को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। इस हादसे में ललित, उनकी पत्नी और बड़े बेटे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बेटे नीरव के पैर की हड्‌डी टूट गई। उसका इलाज किया जा रहा है।

एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर फरार है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिवार में जानकारी दे दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts