Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में फिर तेज रफ्तार का कहर, चाय की दुकान में घुसी...

मेरठ में फिर तेज रफ्तार का कहर, चाय की दुकान में घुसी कार, दुकान मालिक सहित दो घायल

* मेरठ में फिर तेज रफ्तार कार का कहर, *कार चाय की दुकान में घुसी, * दुकान मालिक सहित दो घायल, कुत्ते की मौत।

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित महताब के निकट चाय की दुकान में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। इस दौरान दुकान पर मौजूद दुकान मालिक सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुकान के निकट बैठे कुत्ते की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजकर कार व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी।

 

दरअसल रेलवे रोड क्षेत्र के महताब का रहने वाला इखलास मोहल्ला महताब के निकट दिल्ली रोड पर चाय की दुकान चलाता है। देर रात्रि करीब 2:45 बजे एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर क्रेटा कार लेकर इखलास की दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान पर बैठा इखलास और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुकान के बाहर बैठे कुत्ते की मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मोटरसाइकिल से कार सवार आरोपी का पीछा किया। लेकिन वह चकमा देता हुआ फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार लोगों ने कार की फोटो लेकर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस आरोपी कार सवार की तलाश कर रही है।

 

वही दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है आसपास के लोगों का कहना है कि कार सवार शराब के नशे में धोखा और वह तेज रफ्तार से कार चला रहा था। उसी का नतीजा रहा कि कार ने कहर बरपा दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts