Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बेटे ने अधिवक्ता पिता पर तेजाब फेंका, बाल-बाल बचे, संपत्ति विवाद...

मेरठ: बेटे ने अधिवक्ता पिता पर तेजाब फेंका, बाल-बाल बचे, संपत्ति विवाद में किया हमला

-

– पारिवारिक संपत्ति विवाद में पिता के घर पहुंचकर किया हमला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। वेस्टर्न रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सदाकत हुसैन पर उनके ही बेटे फसाहत हुसैन ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। गनीमत रही कि अधिवक्ता इस हमले में बाल-बाल बच गए, हालांकि घर के बाहर लगे पौधे तेजाब से झुलस गए।

 

 

पीड़ित अधिवक्ता सदाकत हुसैन ने बताया कि वह लगभग 40 वर्षों से वकालत कर रहे हैं और वेस्टर्न रोड स्थित अपने मकान में अकेले रहते हैं। उनका आरोप है कि उनका बेटा फसाहत हुसैन संपत्ति अपने नाम कराने के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहा था।

शुक्रवार को फसाहत हुसैन अपनी पत्नी इरम खान के साथ घर पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अधिवक्ता ने संपत्ति हस्तांतरित करने से इनकार किया, तो बेटे ने बोतल में लाया गया तेजाब उन पर फेंक दिया।

सदाकत हुसैन किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन तेजाब पास में रखे गमलों और पौधों पर गिरा, जिससे वे बुरी तरह जल गए। घटना के बाद शोर मचाने पर आरोपी दंपति मौके से फरार हो गए।

पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि पहले सदर थाने में तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना सदर बाजार में बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक संपत्ति विवादों के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts