spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSसॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने सास को घसीट-घसीट कर पीटा, घटना सीसीटीवी में...

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने सास को घसीट-घसीट कर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

-

– ससुर बोला कि मुझे चाकू लेकर दौड़ाया, बहू का पिता है दरोगा इसलिए धमकाती है।

गाजियाबाद।  एक साफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने अपनी सास को जमकर पीटा। बहू और सास में पहले नोकझोंक होती है। तभी बहू अपनी सास को पहले थप्पड़ों से मारती है। फिर घसीट कर लगातार लात मारती है। सास को झटके से नचाकर दीवार पर पटकती है। बहू इस दौरान लगातार गाली देती रहती है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ससुर सत्यपाल सिंह ने बताया कि पत्नी को पीटने के बाद बहू मुझे चाकू लेकर दौड़ाती है। मैंने खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई। उसके पिता दरोगा हैं। इसलिए वह लगातार हम लोगों को धमकाती रहती है। मेरे बेटा भी साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह गुरुग्राम में रहता है। इसकी वजह से घर नहीं आता है। बहू का वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। वह घर पर ही रहती है।

घटना गाजियाबाद के कविनगर इलाके के गोविंदपुरम की है। पिछले 6 दिन से पीड़ित सास-ससुर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। घटना एक जुलाई की है। वीडियो अब सामने आने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

बुलंदशहर निवासी सत्यपाल सिंह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह इस समय गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में रहते हैं। इनकी 3 बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा अंतरिक्ष गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

सत्यपाल सिंह ने बताया कि बेटे अंतरिक्ष की शादी ढाई साल पहले गाजियाबाद के स्वर्णजयंती पुरम निवासी आकांक्षा से हुई। आकांक्षा भी साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह पहले चंडीगढ़ में जॉब करती थीं, लेकिन एक साल से वर्क फ्रॉम होम कर रही है।

एक जुलाई को आकांक्षा ने अपनी मां को अपने ससुराल बुलाया। जिसके बाद अपनी सास सुदेश को पीटना शुरू कर दिया। पहले गाली गलौज की। उसके बाद सास को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। सास बचाव का प्रयास करती हैं तो बहू बाल पकड़कर पीटना शुरू कर देती है।

आकांक्षा की मां भी मारपीट में साथ देती है। फिर फर्श पर गिराकर पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। इसका 1 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बहू की करतूत देखी जा सकती है।

ससुर सत्यपाल सिंह ने बताया कि बेटे की पत्नी आकांक्षा लगातार हमें परेशान करती है। आकांक्षा के पिता ज्ञानेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। वह आए दिन अपने पिता की धमकी देती है। इसी के कारण मेरा बेटा भी परेशान रहता है। वह घर क्लेश के कारण घर नहीं आता और गुरुग्राम ही रह रहा है।

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सास के साथ मारपीट करने के मामले में बहू आकांक्षा और उसकी मां के नाम शामिल है। एसएचओ कविनगर योगेंद्र मलिक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts