HomeCRIME NEWSसाइबर जालसाजों का आतंक; निवेश के नाम पर महिला से 12.75 लाख...

साइबर जालसाजों का आतंक; निवेश के नाम पर महिला से 12.75 लाख ठगे

-

– मुनाफे का दिया था झांसा, वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़कर की गई ठगी

नोएडा। शेयर ट्रेडिंग कर पांच से तीस प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक महिला के साथ 12 लाख 75 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में महिला ने तथाकथित श्रुति सिंधवानी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है।

सेक्टर-28 के यमुना एन्क्लेव में रहने वाली रजिता कूपर ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया- मैंने 25 अप्रैल को डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोले थे। मैं इस प्लेटफॉर्म पर नई थी। मैं छोटे-छोटे कारोबार में ट्रेडिंग कर रही थी।

कुछ दिन बाद सोशल मीडिया के जरिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया। और मुझे ट्रेडिंग के बारे में काफी जानकारी दी। उसने कहा- शेयर ट्रेडिंग कर रोजाना अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। मैंने उसकी बातों को दरकिनार कर दिया लेकिन उसने मुझे एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जोड़ दिया।
ग्रुप पर ऐसी कंपनियों के बारे में जानकारी साझा की जा रही थी, जहां निवेश करने या ट्रेडिंग करने पर मुनाफा होता है। महिला को आखिर ठग ने ट्रेडिंग के लिए राजी कर लिया। इसके बाद उसे एक अन्य ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें एक व्यक्ति जो खुद को प्रोफेसर बताता था वह निवेश संबंधी प्रशिक्षण देने लगा।

यह सिलसिला कई दिन तक चला। ग्रुप में कथित प्रोफेसर द्वारा बताया जाता था कि अगर उसकी बताई गई कंपनी में निवेश किया गया तो मुनाफा पक्का होगा। इसके पीछे का कारण उसने कुछ नामी कंपनियों से सीक्रेट टाईअप होना बताया।

ग्रुप के लोग मुनाफे का स्क्रीनशॉट लगातार साझा कर रहे थे। आखिर में झांसे में आने के बाद महिला ने कई बार में 12 लाख 75 हजार रुपए ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के चक्कर में ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए महिला के पति ने भी सहमति दी थी। जब महिला पर और रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी की आशंका हुई। पैसे वापस मांगने पर ठगों ने महिला से संपर्क तोड़ लिया। जिन नंबरों से महिला को संपर्क किया गया था उनमें से कुछ अब बंद आ रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts