Homeदेशहिमाचल में बारिश से अब तक 78 की मौत

हिमाचल में बारिश से अब तक 78 की मौत

-

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते महीने मानसून की शुरूआत के बाद से बारिश ने राज्य के अनेक हिस्सों में कहर बरपा दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मौसम संबंधी घटनाओं में राज्य में अब तक 78 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 50 लोगों की मौत बारिश से संबंधित है।

मानसून के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ने के कारण हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक सुविधाएं अभी भी बाधित हैं। आइए जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर अब तक क्या अपडेट सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान मौसम संबंधी घटनाओं के कारण मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

भारी बारिश के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में अचानक बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन आदि से लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा लोगों की मौत मंडी में हुई है, जहां बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की 10 घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts