Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान समय की जरूरत है स्मार्ट प्रीपेड...

Meerut News: उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान समय की जरूरत है स्मार्ट प्रीपेड मीटर

-

– मुख्य अभियंता ने प्रेस वार्ता में कहा भ्रांतियों के चक्कर में ना आए विधुत उपभोक्ता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैल रही भ्रांतियों और समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता मनीष चोपड़ा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पीवीवीएनएल के दायरे में यूपी वेस्ट के 14 जिलों के कुल 80 लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें अगले साल तक 100 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। जबकि, विधुत उपभोक्ताओं के लिए भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर बेहद ही उपयोगी और बहुत ही अच्छा विकल्प है।

 

 

उन्होंने कहा कि, यह स्मार्ट मीटर बदलते समय की मांग है और अब इसका समय आ गया है। शहर से लेकर गांवों में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं, इस दिशा में तेजी से कार्य भी चल रहा है। उपभोक्ता अगर समय से अपने मीटर को रिचार्ज करते रहेंगे तो उन्हें किसी तरह की कोई समस्या भी नहीं होगी।

यह खबर भी पढ़िए: – स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़िए पूरी खबर…

उन्होंने कहा कि लोग स्मार्ट प्रीपेड मीटर की परेशानियां लेकर विद्युत विभाग के दफ्तर पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई जगह धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को सिर्फ जागरूक होना होगा। उन्हें उसके बाद किसी तरह की परेशानी का भी सामना भी नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को बस इतना समझना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के एक-एक यूनिट को आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर समय-समय पर देख भी सकते हैं, जब आपके प्रीपेड मीटर की बकाया राशि समाप्त होने वाली होती है तो भी उपभोक्ता को संदेश प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि मीटर के बैलेंस को शून्य या नेगेटिव होने से पहले उसे रिचार्ज करके किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकता है। उपभोक्ताओं को यहां राहत भी है कि अगर किसी कारण वश प्रीपेड मीटर को तीन दिन तक रिचार्ज नहीं कर पाते हैं, तब भी डिस्कनेक्ट नहीं होता।

डिस्कांम के 14 जिलों का हाल: मेरठ जोन-1 में 10 लाख 9 हजार 982 उपभोक्ता हैं। मेरठ जोन-2 में 10 लाख 9 हजार 342 उपभोक्ता है। नोएडा जोन में 4 लाख 1 हजार 982 उपभोक्ता हैं। जबकि, गाजियाबाद जोन-1 में 8 लाख 8 हजार 176 उपभोक्ता हैं। वहीं, गाजियाबाद जोन-2 में 6 लाख 9027 उपभोक्ता हैं। जबकि, गाजियाबाद जोन-3 में 8 लाख 5 हजार 692 उपभोक्ता हैं। इसके अलावा गजरौला जोन में 15 लाख 9 हजार 722 उपभोक्ता हैं। जबकि, मुरादाबाद जोन में 3 लाख 46 हजार 946 उपभोक्ता हैं। बुलन्दशहर जोन में 13 लाख 3 हजार 431 उपभोक्ता हैं तो वहीं मुजफ्फरनगर जोन में 19 लाख 1 हजार 917 उपभोक्ता हैं।  जबकि, मां सहारनपुर जोन में 15 लाख 9 हजार 595 उपभोक्ता मीटर हैं। उन्होंने कहा कि, अब तक लगभग 25 फीसदी मीटर स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लग चुके हैं। जबकि, आने वाले समय में इस लक्ष्य को पूरी तरह से हासिल कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts