Homeन्यूज़कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी में दूरियां बढ़ी

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी में दूरियां बढ़ी

-

मुंबई। टीवी स्टार्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में हैं। बरसातें- मौसम प्यार का सीरियल में दोनों ने साथ काम किया था। आॅनस्क्रीन ही नहीं, आॅफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इनकी डेटिंग से लेकर सगाई और शादी तक की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब कुशाल टंडन ने शिवांगी के साथ ब्रेकअप का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया, लेकिन इसके सिर्फ 5 मिनट बाद उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया कि हर कोई चौंक गया।

कुशाल और शिवांगी की उम्र में 13 साल का अंतर है। जहां शिवांगी 27 तो कुशाल 40 साल के हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि कुशाल और शिवांगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के बीच दूरियां आ गई। इस बीच शिवांगी और कुशाल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। वहीं, कुशाल ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज के जरिए ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। हालांकि 5 मिनट के अंदर ही एक्टर ने अपनी इन स्टोरीज को डिलीट भी कर दिया। जिसके बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

कुशाल ने ब्रेकअप का ऐलान करते हुए लिखा था जिनसे भी मैं प्यार करता हूं, मैं उन सभी लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं। एक्टर ने अपनी इस पोस्ट को कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था। शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे हैं। शिवांगी को ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई हैं। वहीं कुशाल टंडन भी कई मशहूर शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

उन्हें एक हजारों में मेरी बहना है ने पहचान दिलाई। बताया जाता है कि कुशाल और शिवांगी के बीच नजदीकियां बरसात: मौसम प्यार का सीरियल के सेट से ही बढ़ी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। कहा ये भी जाता था कि कुशाल और शिवांगी सीरियस रिलेशनशिप में हैं और अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अब इनके अलग होने की खबरें जोर पकड़ने लगी है।
वैसे कुशाल से पहले शिवांगी जोशी का नाम कई और एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। लिस्ट में एक नाम उनके ह्यये रिश्ता के को-स्टार मोहसिन खान भी शामिल हैं। वहीं कुशाल टंडन ने लंबे समय तक एक्ट्रेस गौहर खान को डेट किया था। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। गौहर शादी के बंधन में भी बंध चुकी हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts