HomeAccident NewsShamli accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से सराफा व्यापारी की मौत

Shamli accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से सराफा व्यापारी की मौत

-

– सोमवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विवाह समारोह से लौटते हुए हादसा।

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के निकट सोमवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से कैराना निवासी सरार्फा व्यापारी विकास उर्फ विक्की वर्मा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी कांधला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतला माता मंदिर निवासी विकास वर्मा रविवार देर रात बड़ौत में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। परिजनों के अनुसार, वह रात में ही बाइक से वापस लौट रहे थे। सुबह करीब तीन बजे जब वे एलम बाईपास के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही विकास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। हादसे में विकास की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts