HomeCRIME NEWSमेरठ: हत्या और लूट के आरोपी शाहरुख को मुठभेड़ में पकड़ा

मेरठ: हत्या और लूट के आरोपी शाहरुख को मुठभेड़ में पकड़ा

-

– इंचौली थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने की कार्रवाई, पैर में लगी गोली

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना पुलिस और स्वॉट टीम देहात ने खरदौनी कट पर एक संयुक्त कार्रवाई की। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने उलखपुर निवासी शाहरुख को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

शाहरुख सफेद अपाचे बाइक पर आया था। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और चोरी की अपाचे बाइक बरामद की।
शाहरुख के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह नंगली ईशा, मसूरी और कस्तला में हुई चोरी की वारदातों में भी शामिल था। इन मामलों में उसके अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके थे।

2019 से 2025 तक वह ब्रहमपुरी, परतापुर और इंचौली थानों में कई मामलों में जेल जा चुका है। घायल शाहरुख को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, स्वॉट प्रभारी और अन्य अधिकारी शामिल थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts