HomeCRIME NEWSसनसनीखेज मामला: मेरठ में एक दंपति ने भतीजे पर लगाया यह गंभीर...

सनसनीखेज मामला: मेरठ में एक दंपति ने भतीजे पर लगाया यह गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि नवंबर 2022 में उसके गुर्दों का ऑपरेशन हुआ था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला के शौहर का झोलाछाप भतीजा घर पर ही महिला की पट्टियां करता रहा।

महिला का आरोप है कि इस दौरान बेहोशी की हालत में पति के भतीजे ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला से उसके जेवर भी ले लिए। उधर, कुछ दिन पहले परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद शौहर के होश उड़ गए।

वही शनिवार को थाने पहुंचे दंपति ने आरोपी झोलाछाप भतीजे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts