HomeEducation Newsसरदार पटेल पर सेमिनार 30 को

सरदार पटेल पर सेमिनार 30 को

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल आगामी 30 एवं 31 मई 2025 को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उपक्रम आई सी एस एस आर, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दो द्विवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस सेमिनार का विषय भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की विचारधारा एवं उनकी भूमिका के उत्प्रेरक के रूप में मीडिया का योगदान है। यह जानकारी तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के निदेशक प्रोफेसर प्रशान्त कुमार ने दी।

संगोष्ठी के उद्देश्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए डाक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका एवं उनके प्रयासों को शोधार्थी अध्ययन का केन्द्र बनाएं साथ ही उनकी दूरदर्शिता एवं राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को समाज के मध्य व्याख्यित किया जा सके। राष्ट्र की वर्तमान परिस्थतियों में सरदार पटेल के विचार आज भी प्रांसिगक हैं।

सेमिनार की संयोजिका डाक्टर दीपिका वर्मा ने बताया इस सेमिनार में देश भर के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षाविद् व मीडिया विशेषज्ञ सरदार पटेल की विचारधारा एवं राष्ट्रीय एकीकरण व संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा करेंगे। इस सेमिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला करेंगी।

पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, आई सी एस एस आर के सदस्य सचिव प्रोफेसर धनजंय सिंह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष कला एवं महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा, कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्ववि़द्यालय, रायपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, प्रोफेसर बन्दना पाण्डेय, ाांचजन्य के सम्पादक हितेश शंकर, आर्गनाइजर के सम्पादक प्रफुल्ल केतकर आदि वक्ता के रूप मे उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त इस राष्ट्रीय सेमिनार में दो सौ प्रतिभागियों के सम्मिलित होने का अनुमान है। इस सेमिनार को कुल आठ सत्रों में बांटा गया है, जिसमें उद्घाटन, समापन, पांच तकनीकी सत्र तथा एक सांस्कृतिक सत्र भी रखा गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts