spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutवैक्टेश्वरा के 29 छात्रों का हुआ चयन

वैक्टेश्वरा के 29 छात्रों का हुआ चयन

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। बाईपास स्थित वैंक्टेश्वरा संस्थान में शुक्रवार को चेन्नई बेस ड्रोन बनाने वाली कंपनी गुरूडा एरोस्पेस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमे मेरठ एवं गजरौला कैम्पस के पॉलीटेक्निक एवं बीटेक विभाग के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीन राउंड के कठिन साक्षात्कार के बाद कंपनी ने 29 छात्र-छात्राओं को जॉब के लिए चयिनित किया। सर्वप्रथम कंपनी से आए पदाधिकारी हर्ष, नवीन प्रभु, मयंक एवं सागर ने संस्थान के सभागार में छात्रों को कंपनी के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात छात्रों को परिसर के मैदान में लेजाकर ड्रोन चलाकर दिखाया व ड्रोन के बारे में जानकारी दी। कंपनी के वाइस प्रेसिडेन्ट हर्ष जी ने बताया कि चयनित छात्रों को तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद कंपनी के नोएडा एवं चेन्नई स्थित संस्थानो में लेजाया जाएगा।

छात्रों के चेयन होने पर वैक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि जी, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, मेरठ परिसर निदेशक डॉ0 प्रताप सिंह ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी। प्लेसमेंट कैंप के आयोजन में एचओडी ललित कुमार, डॉ0 किरण तोमर, हिमांशु गोस्वामी, डॉ0 संजय तिवारी, दुष्यंत मिश्रा, डॉ0 नितिन राज वर्मा, बाबूराम, केनन, गीता, पूनम, सविता आदि का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts