Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसीमा हैदर ने बेटे का नाम 'भारत' रखा

सीमा हैदर ने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा

-

 – हिंदू होने पर गर्व बताया, पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती।

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है। गुरुवार को रबूपुरा स्थित घर पर बेटे के नामकरण के दौरान सीमा ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। वो बहुत खुश हैं। उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।

 

Seema Haider

 

सीमा हैदर ने कहा कि मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। भारत जब मैच जीतता है तो मुझे खुशी होती है। मैच के दौरान भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत की ही जीत हो। भारत के लोग बहुत ही अच्छे हैं। वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हर कास्ट के लोग यहां पर रहते हैं। मुझे प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं।

दरअसल, गुरुवार को सीमा हैदर का ये छठवां बच्चा हैं। जिसे उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में जन्म दिया था। इससे पहले सीमा ने एक बेटी को भी जन्म दिया था। सीमा के 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से दो बच्चे हैं।

सीमा हैदर ने कहा- पंडित जी ने जब नाम निकाला तो ‘भ’ अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। उसका बाद नाम ‘भारत’ रखा। भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। पाकिस्तान से भारत आकर मैं बहुत खुश हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे कभी पाकिस्तान छोड़ने का पछतावा नहीं होता है।

सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts