Homeउत्तर प्रदेशMeerutरालोद प्रतिनिधि मंडल को लेकर बढ़ी सुरक्षा

रालोद प्रतिनिधि मंडल को लेकर बढ़ी सुरक्षा

-

– विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में तीन दिन पहले हुए विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस बीच, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने गांव का दौरा करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की है।

रालोद नेताओं के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य गांव में शांति बहाल करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया है।

इसका नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, रालोद (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, सरधना प्रभारी आतिर रिजवी, गौरव जिटोली, संजय पनवाड़ी और अनिकेत भारद्वाज शामिल हैं।

रालोद की इस घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सरधना में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि गांव की शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड भी लगाए हैं। प्रशासन का लक्ष्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts