Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: महिला पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप, विरोध में...

मेरठ: महिला पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप, विरोध में थाने पहुंची भीड़

-

– काशीराम कॉलोनी में देर रात किया गया हंगामा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में गुरुवार देर रात हंगामा हो गया। कॉलोनी निवासियों ने एक महिला पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कॉलोनी में रहने वाली आशो नामक महिला पिछले तीन महीने से गलत लोगों का आना-जाना करा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल है। रुबीना नामक एक महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार इन गतिविधियों का विरोध किया था।

गुरुवार देर रात आरोपित महिला ने दबंगों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया, जिसके दौरान मारपीट भी हुई और कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।घटना से आक्रोशित सैकड़ों कॉलोनीवासी लोहिया नगर थाने पहुंचे और आरोपित महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts