Homepolitics newsप्रधानमंत्री मोदी बोले- छोटे कारोबारों को नए बाजार और फाइनेंस से जोड़ें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- छोटे कारोबारों को नए बाजार और फाइनेंस से जोड़ें

-

प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने दिखाया है कि आज दुनिया के देश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में किसी एक जगह आने वाला संकट दूसरे देशों को भी प्रभावित कर सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत में भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान PM मोदी के दोनों ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नजर आए।

मोदी ने कहा कि भारत में प्रकृति को मां के समान माना जाता है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि दोनों को साथ लेकर चलना जरूरी है।

दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशों के बीच सामान की सप्लाई को ज्यादा भरोसेमंद और मजबूत बनाने के लिए BRICS लॉजिस्टिक सप्लाई चेन कोऑपरेशन फ्रेमवर्क मदद करेगा। उन्होंने कहा कि BRICS देशों के स्टार्टअप्स को आपस में जोड़ने के लिए BRICS इनक्यूबेटर नेटवर्क बनाया जाएगा। इसके साथ ही नए और बड़े स्तर पर काम आने वाले आइडिया को बढ़ावा देने के लिए BRICS स्टार्टअप इनोवेशन फंड का प्रस्ताव रखा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts