spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSअनस हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, गिलमान और अशरफ की गिरफ्तारी के...

अनस हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, गिलमान और अशरफ की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। फलावदा कस्बे में हुए अनस हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी साकिर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर गिलमान उर्फ मोनू के कहने पर साहिल ही अनस को बुलाकर ले गया था। पुलिस गिलमान और अशरफ की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

अनस (20) पुत्र फैजान की रविवार रात को बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2016 में गिलमान का रिश्ता अनस की बहन से तय हुआ था। गिलमान ने कस्बे में फायरिंग कर दी थी। इसके – बाद अनस की बहन ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था। रिश्ता टूटने के बाद से गिलमान परिवार से रंजिश रखता था। अनस आजकल ने फरीदाबाद में पिता फैजान के साथ कपड़े का व्यापार करता था। वह बकरीद मनाने के लिए नंद्र शनिवार को घर आया था।

रविवार सुबह उसकी बाइक गिलमान की बाइक से टकराने के बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी। कर इसके बाद रात को गिलमान ने अनस को घर से बुलवाकर बस स्टैंड के पास गोली मार दी थी। इस मामले में अनस के पिता ने फलावदा थाने में गिलमान, अशरफ, साकिर और दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीओ मवाना सौरभ सिंह ने बताया कि जब अनस ने आने से इन्कार कर दिया तो गिलमान ने साहिल के जरिए उसको बुलवाया। इस बात के साक्ष्य मिल गए हैं, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य हत्यारोपी गिलमान, अशरफ और उसके दूसरे साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनके संपर्क में रहने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि सभी हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts