spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंगम एक्सप्रेस में रिश्वत लेकर दी जा रही सीट !

संगम एक्सप्रेस में रिश्वत लेकर दी जा रही सीट !

-

  • कानपुर यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म डिपार्टमेंट के प्रोफेसर को रिजर्व सीट बेचने का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रयागराज से मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस में प्रोफेसर से रिश्वत लेने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संगम ट्रेन के अंदर का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोगों के बीच सीट देने को लेकर बातचीत हो रही है। इस बीच आपस में रुपयों का लेनदेन होता भी नजर आ रहा है। आरोप है कि संगम एक्सप्रेस में ट्रेन टिकट परीक्षक यानि टीटीई ने मेरठ सरधना निवासी युवक को रिजर्व सीट बेची है।

सरधना के कालंद गांव निवासी डॉ. विशाल शर्मा कानपुर यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म डिपार्टमेंट के अध्यक्ष हैं। विशाल ने यह वीडथ्यो शेयर किया है। विशाल ने बताया कि वो शनिवार रात प्रयागराज से संगम एक्सप्रेस से मेरठ के लिए बैठे थे। उन्होंने टीटीई से सामान्य टिकट को अपग्रेड कर सीट देने को कहा। विशाल का आरोप है कि पहले टीटीई उन्हें टरकाता रहा।

इसी बीच कुछ और यात्रियों ने कहा कि उनके साथ वाला यात्री नहीं आया है उसकी सीट दे सकते हैं। डॉ. विशाल ने बताया जब उन्होंने टीटीई से सीट खाली होने की बात कही तो उसने वह सीट उन्हें नही ंदी। न ही नियमानुसार वेटिंग लिस्ट के वरीयता क्रम में आने वाले यात्री को दी।

विशाल ने आरोप लगाया कि टीटीई मनमाने ढंग से यात्रियों से पैसे लेकर सीट दे रहा था। उन्होंने टीटीई को 500 रुपए दिए तो उसने लेने से इंकार कर दिए। बाद में फिर 500 रुपए दिए। इसके बाद टीटीई से घर जाने का किराया नहीं होने की बात कही तो उसने 300 रुपए लौटा दिया। इटावा स्टेशन से पहले एम-1 कोच में इकोनामी क्लास में उन्हें 33 नंबर की सीट दे दी। सीट देने के बाद स्लिप भी नहीं दी।

एक्स पर शेयर किया वीडियो: टीटीई ने नेमप्लेट भी नहीं लगाई थी। डॉ. विशाल ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत रेलवे के पीआरओ से फोन पर करने का ट्राय किया तो उनका फोन नहीं उठा। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया है। एक्स पर रेलमंत्री, डीआरएम दिल्ली, प्रयागराज स्टेशन हेड से इसकी शिकायत की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts