भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलछीना का मामला, पांच बदमाशों ने घर में घुसकर लूट के साथ की मारपीट
गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की। रात 2:20 बजे एक घर में 5 बदमाश घुस गए। बदमाशों ने परिवार के लोगों से मारपीट कर जेवर और नकदी लूट ली।
लोहे का काम करने वाले कबाड़ व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने पहले मिर्च जलाकर घर के अंदर फेंकी। इससे पूरे मकान में धुआं फैल गया और परिवार के सदस्यों का दम घुटने लगा। व्यापारी की पत्नी ने पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसके पति के हाथ पैर बांध दिए।
इसके बाद एक बदमाश ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। बदमाशों ने महिला से घर में रखे कई किलो चांदी और पांच लाख रुपये के बारे में पूछा। महिला ने ऐसी किसी रकम या चांदी के घर में होने से इनकार किया।
बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल, हाथों के कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और घर में मौजूद नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। व्यापारी भी लगातार बयान बदल रहा है।
कलछीना गांव निवासी सद्दाम पुत्र रियासत स्क्रैप व्यापारी है। पीड़ित ने बताया रात करीब 2:20 बजे हमे सोते हुए चुभन महसूस हुई, देखा कमरे में धुआ भरा हुआ है। जो कूलर माध्यम से अन्दर आ रहा था। मेरी पत्नी अफरोजी ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला तो पहले से मौजूद 5 बदमाशों ने मेरी पत्नी को दबोच लिया।
बदमाश कमरे में घुस गये मैं और कमरे में था तो उन्होने मुझे बच्चों वो मारने की धमकी देकर बाहर निकाल लिया। बदमाशों ने मेरे हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए। व्यापारी ने बताया कि मुझे वे मेरे परिवार कुछ जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों का चेहरा ढका हुआ था।
ऐसा लगा जैसे एक या दो बदमाश बाहर भी खड़े हुए थे। बदमाशों ने सारा कीमती सामान मेरी पत्नी का उतार लिया। मेरी जेब से लेकर सेफ की चाबी लेकर अलमारी तक सारा पैसा निकाल लिया। 1जोड़ी पाजेब, सोने की झुमकी, सोने की कुण्डल, चांदी चुटकी व अन्य सामान का साथ 1 लाख रुपये लूट कर ले गए।
व्यापारी ने बताया कि बदमाश से बातचीत कर रहे थे तो लोकल जैसी आवाज थी। एक बदमाश आपस में बातचीत करते हुए कह रहा था का इसका कबाड़ का पैसा आता है। इसके घर में सोने चांदी भी बहुत मिलेंगे। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।