Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना: जेसीबी और डंपर सीज, दो युवक गिरफ्तार

सरधना: जेसीबी और डंपर सीज, दो युवक गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना में देर रात 12:30 बजे अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम उदित नारायण ने स्वयं छापा मारा। ग्राम मुलहैडा थाना सरधना में ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध खनन को रोकते हुए एक जेसीबी और एक डंपर को सीज किया गया। मौके से पकड़े गए दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया। इस कार्रवाई से गांव में चल रहे अन्य अवैध खनन माफियाओं में भी हड़कंप मच गया।

स्थानीय किसान लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि उनके खेतों में रात के समय अवैध खनन किया जाता है। इससे खेतों के रास्ते ऊंचे-नीचे हो गए हैं और कई खेतों में खाइयां बन गई हैं। मिट्टी के अवैध खनन से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

किसानों का आरोप था कि दबंग खनन माफिया रोब दिखाकर खनन कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती थी। कई लोगों का मानना था कि पुलिस की मिलीभगत से रात के अंधेरे में खनन किया जाता था।

इस बार खनन की सूचना मिलते ही एसडीएम उदित नारायण बिना किसी को बताए अकेले मौके पर पहुंच गए। वहां अवैध खनन करते दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम उदित नारायण का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts