Homeउत्तर प्रदेशMeerutशाहरुख खान गद्दार, बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदा: संगीत सोम

शाहरुख खान गद्दार, बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदा: संगीत सोम

-

– देवकी नंदन ठाकुर ने भी दी चेतावनी, टीम से नहीं निकाला, तो हिंदू बहिष्कार करेंगे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। बहन-बेटियों के साथ सरेआम रेप हो रहे हैं, लेकिन भारत में बैठे कुछ लोग बांग्लादेश के क्रिकेटरों को खरीद रहे। शाहरुख खान जैसा गद्दार बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को साढ़े 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर रहमान जैसे खिलाड़ी भारत में खेलने आएंगे, तो वे इस देश से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे। देश में गद्दारों की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग तरीकों से देश में गद्दार काम कर रहे हैं। उन पर भी नजर रखने की जरूरत है।

संगीत सोम ने कहा शाहरुख खान गद्दार, बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदा

अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में उन्होंने कहा कि मैं साफ-साफ कहता हूं, तो लोग कहते हैं कि मैं कड़वा बोलता हूं। लेकिन साफ बात तो कहनी पड़ेगी। अगर साफ बात नहीं कहेंगे, तो गद्दार गद्दारी करते रहेंगे। इसी तरह वे देश को लूटते रहेंगे और दूसरे देशों को भरते रहेंगे।

संगीत सोम ने कहा कि बांग्लादेश में देश के प्रधानमंत्री को गालियां दी जा रही हैं। भारत के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है और बहन-बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। लेकिन अपने ही देश में बैठे कुछ लोग वहां के क्रिकेटरों को खरीद रहे हैं। आपने देखा होगा कि देश में बैठे गद्दारों ने आज तक देश के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने पूछा कि जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी भारत में खेलने नहीं आ सकता, तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में कैसे खेलने आएगा। रहमान यहां कैसे खेलने आ सकता है, जहां हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। यह बिल्कुल नहीं चलेगा। यह भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
‘पाकिस्तान को चंदा देने की बात करते हैं’

ठा. संगीत सोम ने कहा कि शाहरुख खान जैसे गद्दारों को यह समझना चाहिए कि वे देश के साथ किस तरह की गद्दारी कर रहे हैं। इस देश के लोगों ने आपको उस मुकाम तक पहुंचाया है। अगर आपको पैसा मिलता है, तो इसी देश के लोगों से मिलता है। लेकिन आप उसी पैसे से देश के साथ गद्दारी करते हैं। कभी पाकिस्तान को चंदा देने की बात करते हैं, कभी रहमान जैसे खिलाड़ियों को खरीदने की बात करते हैं।

अतीक-मुख्तार जैसे गुंडों का सफाया हो गया

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का सफाया किया गया है। साल 2013 के समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। मौजूदा सरकार में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
यूपी में विपक्ष 20 से 30 सीटों तक सिमट जाएगा

संगीत सोम ने दावा किया कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया और अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। आगामी चुनाव में भाजपा साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में विपक्ष 20 से 30 सीटों तक सिमट जाएगा। देश में गद्दारों की कमी नहीं है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

हीरो को जनता बना देगी जीरो

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मिस्‍टर केकेआर जनता जीरो बना देगी। भारत में किसी बांग्‍लादेशी ख‍िलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अगर शाहरुख खान उस खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं करते हैं, तो हिंदू केकेआर का बहिष्‍कार करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts