Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला,...

मेरठ में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्नल पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

-

  • हमले में कर्नल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
  • पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल की तहरीर पर मामला दर्ज किया। 

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर की पॉश डिफेंस कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्नल पर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Deadly attack on retired colonel

 

रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर हमला किसी पुरानी रंजिश या मुकदमे की गवाही को लेकर किया गया है। खुद पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हमलावर उन्हें गवाही देने से रोकने के इरादे से निशाना बना रहे थे। हमलावर पहले से ही कर्नल की दिनचर्या पर नजर रखे हुए थे। उन्हें पता था कि वह रोजाना किस समय मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं। इसी के चलते बदमाशों ने सुनसान जगह पर पहले से घात लगा रखी थी। जैसे ही कर्नल वहां पहुंचे, कार में सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर ही बैठा रहा ताकि वारदात के बाद तुरंत फरार हो सके, जबकि दो बदमाश नीचे उतरकर हमला करने लगे। हमलावरों ने अपने चेहरे सफेद कपड़े से ढक रखे थे ताकि पहचान न हो सके। कार से उतरते ही उन्होंने कर्नल के गले में कपड़ा डालकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

एक हमलावर ने हाथ में लिए हथौड़े से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए। कर्नल ने किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे।

लोगों के आने पर भागे बदमाश: घटना के दौरान जब आसपास के लोगों ने शोर सुना तो वे मौके की ओर दौड़े। भीड़ को आता देख हमलावर कर्नल को जान से मारने की धमकी देते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, हमलावर वारदात के दौरान गवाही का जिक्र कर रहे थे, जिससे साफ है कि यह हमला किसी चल रहे मुकदमे से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, चेहरा ढका होने के कारण वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने कहा कि सामने आने पर आवाज से पहचान सकते हैं।

पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts