Homeउत्तर प्रदेशMeerutसैफी अन निकाह मिन सुन्नती ने कराए पांच सौ रिश्ते, मीडियो को...

सैफी अन निकाह मिन सुन्नती ने कराए पांच सौ रिश्ते, मीडियो को दी जानकारी

-

– सैफी समाज करवा रहा गरीब और असहाय मुस्लिम लोगों का निकाह।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) की एक खूबसूरत पहल ‘सैफी अन निकाह मिन सुन्नती’ ग्रुप के जरिए से पिछले कई सालों से अब तक 500 रिश्ते मुकम्मल हुए। जिसको लेकर उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस कार्य में बड़ी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया।

 

 

हसीन अहमद सैफी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सैफी संघर्ष समिति, हाजी मुस्तफा सैफी इनकी सरपरस्ती में डॉ नवाब सैफी (अतराडा) अपनी अहम जिम्मेदारी को निभाते हुए रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, गुलावठी, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, फरीदाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली आदि जगहों से सैफी अन निकाह मिन सुन्नती ग्रुप से 500रिश्ते मुकम्मल हुए।

इकराम सैफी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एसएस राहत फाउंडेशन की तरफ से डॉ नवाब सैफी साहब को एक शॉल ओर सैफी अवॉर्ड शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। रिश्तों को आसान करने ओर अपने समाज की खुशियों में ओर इजाफा करते हुए ये ग्रुप तैयार किया गया।
सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम ओर अपने समाज के मोअज्जिज साथियों को साथ लेकर आज ये मुकाम हासिल हुआ। जिसकी हमे बहुत खुशी है।

मीडिया से बात करते हुए डॉ नवाब सैफी ने कहा की यह ग्रुप सिर्फ़ सैफी समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मुस्लिम समाज के लिए बना है। यह ग्रुप विधवा विधुर तलाक सुदा लोगों के रिश्तों में भी पूरी पूरी मदद करता है। लड़के लड़कियों की बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके रिश्ते हों और सही समय पर निकाह मुकम्मल हो जाए, ये हमारी पहली प्राथमिकता है।

इस मौके पर कारी मनव्वर, मौलाना अकरम, हाजी चौधरी जमशेद, मंजूर सैफी, शम्मी सैफी, अनवार सैफी, गुल मोहम्मद सैफी. इरशाद सैफी, साजिद सैफी, डॉ माहिर सैफी, डॉ शोएब सैफी, गुलफाम सैफी, हनीफ इदरीसी आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts