Homeउत्तर प्रदेशAmroha'लव जिहाद' का आरोपी साहिल हुआ गिरफ्तार, हिंदू बनकर युवती से दोस्ती...

‘लव जिहाद’ का आरोपी साहिल हुआ गिरफ्तार, हिंदू बनकर युवती से दोस्ती कर किया शोषण

-

– हिंदू बनकर युवती से दोस्ती, शोषण, गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

अमरोहा। गजरौला शहर में एक युवती से पहचान छिपाकर ‘लव जिहाद’, शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गजरौला के मोहल्ला विजय नगर निवासी साहिल ने स्नैपचैट पर खुद को ‘हिंदू जाट’ बताकर युवती से दोस्ती की थी। उसने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने मंदिर की कसमें खाकर उसका विश्वास जीता। जब युवती गर्भवती हुई, तो साहिल ने उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। आरोपी ने युवती से गहने और नकदी भी ठग लिए।

 

 

साहिल की सच्चाई तब सामने आई जब उसके फोन पर उसकी पत्नी का कॉल आया। इससे युवती को पता चला कि साहिल पहले से शादीशुदा है और दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। भेद खुलने पर साहिल ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत गजरौला पुलिस से की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल और उसके साथी जुनैद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल पुत्र रुक्मुद्दीन को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts