HomeCRIME NEWSसाहिबाबाद: पिता ने चार साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

साहिबाबाद: पिता ने चार साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

-


साहिबाबाद। साहिबाबाद के शहीद नगर चौकी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही चार साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। काम से लौटी मां को बेटी ने घटना के बारे जानकारी दी। मां की शिकायत पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी पिता को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेजा गया।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहीद नगर निवासी महिला की ओर से साहिबाबाद थाने पर तहरीर दी गई। महिला ने बताया कि एक स्कूल में घरेलू नौकरानी का कार्य करती है। सोमवार शाम चार बजे काम से घर लौटी तो उसकी चार वर्षीय बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ गंदा काम किया है। वारदात के समय आरोपी का बेटा बाहर खेलने गया हुआ था जबकि सबसे छोटी बेटी सो रही थी। आरोपी पिता ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। उसके बाद घर से चला गया।

मजदूरी करता है आरोपी पिता

एसीपी ने बताया कि आरोपी पिता मूलरूप से बुलन्दशहर के स्याना का रहने वाला है। शहीद नगर में दो साल से किराये के मकान में परिवार संग रहा रहा है। बच्ची के अलावा आरोपी के सात साल का बड़ा बेटा और एक साल की सबसे छोटी बेटी भी है। परिवार आरोपी के नशे की लत के कारण परेशान है।

पुलिस के गिरफ्तार करने पर आरोपी पिता ने बताया कि उससे गलती हो गई। हर बार पूछे जाने पर पुलिस से गलती होने की बात कहता रहा। वहीं पत्नी का घटना के बाद आरोपी पति को सजा दिलाने पर जोर है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts