HomeTrendingरुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर

-

  • रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर।

1 US dollar to Indian rupees: अंतरराष्ट्रीय बाजार में Dollar के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा भंडार शुक्रवार को बढ़कर 704.88 अरब Dollar के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे घरेलू मुद्रा को और मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.96 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद यह 83.97 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.99 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.50 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts