spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 21, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowआरएसएस ने शुरू किया सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान

आरएसएस ने शुरू किया सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान

-

– 80 हजार कार्यकर्ता मैदान में।

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घर-घर तक पहुंच बनाने के मकसद से गुरुवार को एक व्यापक गृह सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। संगठन की ओर से इसे दुनिया का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान बताया जा रहा है। आपको बता दें कि ये अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत शुरू किया गया है। इस व्यापक संपर्क कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग 80 हजार कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस अभियान में क्या कुछ किया जा रहा है।

 

 

फरर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गृह संपर्क अभियान के तहत संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भारत माता की तस्वीर और संघ का साहित्य भेंट कर रहे हैं। संगठन की ओर से अवध क्षेत्र में ही 40 लाख घरों से संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संपर्क अभियान में 80 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे जो कि 20 हजार टीम में विभाजित किए जाएंगे। लखनऊ में इस अभियान की शुरूआत की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गृह संपर्क अभियान के तहत संघ के सदस्यों ने पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी और लेखिका विद्या बिंदु सिंह से मुलाकात की और उन्हें संघ का साहित्य भेंट किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखनऊ प्रभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह ने जानकारी दी है कि गृह संपर्क अभियान को पूरे लखनऊ शहर में औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। लखनऊ प्रभाग में 49 नगर, 413 बस्तियां और 1,652 उप-बस्तियां हैं। अमितेश सिंह ने बताया- “हर बस्ती और उप-बस्ती में पांच योग्य कार्यकतार्ओं की टीम बनाई गई हैं। कुल 4,956 टीम 14,868 कार्यकतार्ओं के साथ पूरे लखनऊ में घरों में जाएंगी।” उन्होंने बताया है कि संघ का ये गृह संपर्क अभियान एक महीने का है और 21 दिसंबर तक चलेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts