HomeCRIME NEWSमेरठ के शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े लूट, व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने...

मेरठ के शास्त्रीनगर में दिनदहाड़े लूट, व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

-

  • व्यापारी को बंधक बनाकर हथियारबंद तीन बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 3 में दिनदहाड़े तीन हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी को उसी की दुकान में बंधक बनाकर नगदी लूट ली। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई की और लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, बदमाशों की तलाश कर रही है। वही दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ है।

शास्त्रीनगर सेक्टर 3 के रहने वाले पंकज अपने मकान में बनी एक दुकान में प्रोविजनल स्टोर चलते हैं। जानकारी के अनुसार, व्यापारी पंकज करीब 05:00 बजे अपनी दुकान खोलकर दुकान में बैठे ही थे, तभी उनकी दुकान में तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और 2 किलो चीनी लेने के बहाने दुकान में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने पंकज को गनपॉइंट पर ले लिया और गल्ले में रखी नगदी लूट ली। पंकज ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने व्यापारी पंकज के साथ मारपीट कर दी और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यापारी से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वही दिनदहाड़े व्यापारी की दुकान में लूट की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है और व्यापारियों में रोष नजर आ रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts