HomeCRIME NEWSजेवरात और नगदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, मुकदमा दर्ज, जांच में...

जेवरात और नगदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

-

  • नई नवेली दुल्हन दो लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार।
  • सरधना के छुर गांव का मामला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना के छुर गांव से दो लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर नई नवेली दुल्हन फरार हो गई। गांव निवासी मांगेराम का परिवार धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

शादी नहीं होने पर पुत्र कपिल की उत्तराखंड की रहने वाली नेहा नाम की लड़की से शादी कराई थी। शादी के सप्ताहभर बाद ही कीमती सामान समेटकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts