HomeदेशStock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स पहली...

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स पहली बार 79000 के पार

-

  • सेंसेक्स पहली बार 79000 के पार, निफ्टी का भी रिकॉर्ड

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी जारी है और सेंसेक्स ने पहली बार 79000 का लेवल पार कर नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। निफ्टी 24000 की दहलीज पर खड़ा है। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है और सेंसेक्स पहली बार 79000 के पार चला गया है। आज के ट्रेड में बीएसई सेंसेक्स ने 79,033.91 का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड लेवल छू लिया है। इस तरह सेंसेक्स ने पहली बार 79000 का लेवल पार कर लिया है। वहीं एनएसई निफ्टी ने भी 23,974.70 का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

बैंक निफ्टी ने पहली बार 53,180.75 का उच्चतम स्तर छू लिया है और बैंकिंग स्टॉक्स से बाजार में जोश बढ़ता जा रहा है। बीएसई का मार्केट कैप 437.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

बीएसई का सेंसेक्स 84.42 अंक या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 78,758.67 के लेवल पर ओपन हुआ है। वहीं एनएसई का निफ्टी 12.75 अंकों या 23,881.55 के लेवल पर खुला है। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई है लेकिन बाजार ओपनिंग के तुरंत बाद गिरावट के लाल दायरे में फिसल गया है। इंडिया VIX में एक फीसदी की तेजी है और आज सीमेंट शेयरों में तेजी देखी जा रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स की 23 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए डील को मंजूरी ली है। इसका अंदाजा शायद निवेशकों को था और कल भी इंडिया सीमेंट्स में 15 फीसदी की तेजी थी।

सेंसेक्स के शेयरो को देखें तो इसके 30 में से 12 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और 18 शेयरों में गिरावट है। अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी बड़ी सीमेंट डील के दम पर बाजार में टॉप गेनर बना है और इसके बाद जेएसडबल्यू स्टील है।

बाजार खुलते समय बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 437.02 लाख करोड़ रुपये पर था लेकिन ओपनिंग के आधा घंटे के भीतर ही ये 438.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं बाजार खुलने के एक घंटे बाद यानी 10.12 बजे ये एमकैप 439.07 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। बीएसई पर 3296 शेयरों के ट्रेड में से 2060 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है। 1122 शेयरों में गिरावट है और 114 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts