HomeGhaziabadरोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला-टीचर को कुचला, मौत

रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला-टीचर को कुचला, मौत

-


गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के बलराम नगर मेन रोड तिराहे पर स्कूटी सवार एक महिला टीचर को रोडवेज बस ने कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला टीचर दिल्ली के कीर्ति नगर की रहने वाली थी। बस लोनी डिपो की थी और दिल्ली से बड़ौत जा रही थी।

हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया, वहीं कंडक्टर पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी बस ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वही मृतका की पहचान भावना पुत्री राकेश निवासी कीर्ति नगर दिल्ली के रूप में हुई है। भावना की उम्र 22 वर्ष थी और वो जेआर ग्लोबल स्कूल राशिद अली गेट लोनी में टीचर थी। हादसे के समय भी भावना घर से स्कूल जा रही थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts