HomeAccident NewsRaebareli Road Accident: डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार,...

Raebareli Road Accident: डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, चार की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

-

– सवारियों से भरी थी ऑटो, हादसे में कई लोग हुए घायल।


Raebareli Road Accident: भीषण सड़क हादसे में सवारियों से भरे ऑटो को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए।

लालगंज के रायबरेली रोड पर बरस गांव के निकट भीषण सड़क हादसा हुआ है। डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई हैं और कई घायल हैं। ऑटो 12 सवारियों से भरा था। सभी घायलों को नजदीकी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। बताते हैं कि रायबरेली की तरफ से डंपर लालगंज आ रहा था। इसी दौरान सवारियां बैठाकर आटो लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts