Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ-दौराला मार्ग पर कार की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत, परिवार...

मेरठ-दौराला मार्ग पर कार की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

  • मेरठ-दौराला मार्ग पर कार की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत,
  • परिवार वालों में मचा कोहराम,
  • जलकल निगम से ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहा था रिटायर्ड फौजी।

शारदा न्यूज़ संवाददाता |

मेरठ। पल्लवपुरम थाना स्थित गांव डोरली के निकट हाइवे पर कार ने रिटायर्ड फौजी और जलकल निगम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मृतक बुजुर्ग के परिवार वालों में हाहाकार मच गया।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित गांव डोरली निवासी रंजीत आर्मी से रिटायर है और वह मेरठ स्थित जलकल विभाग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। सोमवार को बुजुर्ग रंजीत ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से अपने घर डोरली जा रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की और से आ रही कार नंबर Hr 36 ap 4340 ने बुजुर्ग गार्ड को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से रिटायर्ड फौजी रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से कार का नंबर लेकर आरोपीय कार चालक की तलाश शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts