Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: थोड़े से पैसे माइनस होते ही कट रही है घरों की...

मेरठ: थोड़े से पैसे माइनस होते ही कट रही है घरों की बिजली, सोफी पुर के दर्जनों क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

-

– स्मार्ट मीटर के विरोध में सोफी पुर के क्षेत्रवासियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पीवीवीएनएल द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मंगलवार को रूड़की रोड़ स्थित सोफी पुर के दर्जनों क्षेत्रवासियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

 

 

स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रही महिलाओं ने बताया कि हम सभी ग्राम सोफीपुर, रूडकी रोड जिला मेरठ वार्ड नं0 7. के निवासीगण है। हम सभी स्मार्टमीटर लगवाने से ग्रामवासी बहुत परेशान है। स्मार्ट मीटर की वजह से पिछले कुछ महीनो से बिजली का बिल जमा करने के बाद भी हमारे बिल बहुत अधिक आ रहे है और कुछ ही पैसे माईनस होने की वजह से भी बिजली काट दी जाती है। जिसके कारण हम सभी ग्रामवासियों को बेवजह काफी समस्या का सामना करना पडता है।

उन्होंने कहा कि, पीवीवीएनएल अधिकारियों के आदेश पर विधुत उपभोक्ताओं के घरों में लजबरन लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, रिचार्ज खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है। जबकि, गरीब परिवारों के लिए बार-बार रिचार्ज कर पाना आर्थिक रूप से कठिनाई भरा होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, मीटर रीडिंग और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी के चलते उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि, तकनीकी खराबियों के कारण बिना उपयोग के भी बैलेंस कटने की शिकायतें लगातार आ रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क/तकनीकी सुविधा की कमी के कारण रिचार्ज में दिक्कतें ज्यादा देखने को मिल रही है।

इसलिए विधुत उपभोक्ताओं की इन सभी समस्याओं को देखते हुए गरीब उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत या सब्सिडी की व्यवस्था की जाए। गांवों में प्रीपेड मीटर को उतरवाकर सादा मीटर लगवाया जाये। ताकि, किसी भी विधुत उपभोक्ताओं पर अधिक बिल का दबाव न पड़ सके। साथ ही तकनीकी खामियों को दूर कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं को विकल्प दिया जाए कि वे प्रीपेड या पोस्टपेड में से किसी को भी चुन सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts